फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम का 100 करोड़ हाउस टैक्स वसूली का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहित शुक्ला
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए हाउस टैक्स वसूली का लक्ष्य 100 करोड़ रुपये रखा है। शुरुआती तीन महीनों में 18 करोड़ रुपये की वसूली हो गई है। लक्ष्य के मुकाबले प्रगति को देखते हुए अब निगम प्रशासन ने बकायादारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिन लोगों पर अधिक रकम बकाया है निगम पहले उनपर शिकंजा कस रहा है।
विज्ञापन

निगम की कार्रवाई को देखते हुए कई बकायेदार अपना बचा हुआ प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा रहे हैं। 30 जून के बाद निगम उन सभी बकायेदारों को नोटिस भेजेगा जिनकी बकाया राशि 1 लाख से अधिक है। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि यदि इन नोटिसों के बावजूद भी टैक्स जमा नहीं किया गया तो संपत्तियों को सील किया जाएगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को कई बड़े संस्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि अब किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी और टैक्स वसूली को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें