फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी से कूड़ा उठाने के लिए 1.36 करोड़ खर्च करेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में लगातार बढ़ रही कचरे की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम अब जोन वार योजना बनाकर इसका निस्तारण करने की तैयारी कर रहा है। एनआईटी जोन के कूड़े को प्रतापगढ़ के कचरा निस्तारण प्लांट में भेजकर इसका निस्तारण करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नगर निगम 1.36 करोड़ रुपये खर्च करेगा, जिससे शहरवासियों को कचरे की समस्या से निजात दिलाई जा सके। निगम के एक्सईएन मनदीप ने बताया कि कूड़े को प्लांट और डंपिंग प्वाइंट तक पहुंचने के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है। इसके अलावा नगर निगम प्रतापगढ़ स्थित प्लांट की क्षमता बढ़ाने की भी तैयारी कर रहा है। निगम यहां हर दिन 600-750 टन तक कूड़ा निस्तारित करने की तैयारी में है। इसके साथ ही शहर के अन्य हिस्सों में भी निस्तारण प्लांट तैयार करके बाकी के कचरे को निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें