फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वार्ड- 14 में गंदगी फैलाने पर निगम ने की कार्रवाई, काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने वार्ड-14 स्थित बाटा पुल के नीचे गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। शनिवार को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के चालान काटे। निगम अधिकारियों ने लोगों से निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा डालने की अपील की है।

नगर निगम के अनुसार, बाटा पुल के नीचे रेहड़ी-पटरी संचालकों और आसपास के कुछ दुकानदारों की ओर से पॉलीथिन में भरकर कूड़ा खुले में फेंका जा रहा था। इससे आसपास का क्षेत्र गंदा हो रहा था। निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में कूड़ा नालों में भी मिला, जिसके कारण जल निकासी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के एएसआई विशाल भारद्वाज ने बताया कि नालों में लगातार कूड़ा और पॉलीथिन डाले जाने से नालियां जाम हो रही हैं। बरसात के मौसम में इसका सीधा असर जल निकासी व्यवस्था पर पड़ रहा है। जिससे आसपास के क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंक रहे हैं, जिसके चलते चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें