फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वार्ड 9 में नगर निगम ने चार साल पहले डाली पेयजल लाइन, कनेक्शन देना भूला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से चार वर्ष जवाहर कॉलोनी स्थित 22 फुट रोड पर डाली गई पेयजल लाइन से अब तक लोगों को कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। मजबूरीवश लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। हालांकि पिछले दिनों यह मामला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में भी उठ चुका है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के आदेश के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जिससे लोग बेहद परेशान है।
जवाहर कॉलोनी स्थित 22 फुट रोड पर कई वर्षों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में नगर निगम के टैंकर आते हैं। ऐसे में लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर पीना पड़ता है। लोगों को समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब चार साल पहले निगम ने पेयजल लाइन बिछाई। लेकिन लोगों को कनेक्शन नहीं दिए गए। इस मामले को समाजसेवी राजकुमार यादव ने अक्तूबर में मुख्यमंत्री मेनाहरलाल खट्टर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में उठाया था। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में पेयजल की काफी समस्या है। पानी खरीद कर पीना पड़ता है जबकि वह सरकार को कमर्शियल हाउस टैक्स, सीवर आदि का टैक्स देते आ रहे हैं। 22 फुट रोड के अंतर्गत तीन गलियां आती हैं। जिनमें निगम की ओर से पानी की लाइन बिछाई गई। लेकिन, कनेक्शन नहीं दिए गए, पानी नहीं छोड़ा गया। बैठक में सीएम ने में नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत समस्या का समाधान करने के आदेश दिए थे। निगम अधिकारियों ने एक दिन कुछ काम किया। इसके भी पानी नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं जल्द समस्या का समाधान करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. गौरव अंतिल, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें