फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 13 वर्ष के मासूम से कुकर्म के चार दोषियों को दस-दस कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। 13 साल के मासूम से कुकर्म के चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमराज मित्तल की अदालत ने 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है। तीन दोषियों पर 24 हजार और चौथे पर 28 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। चौथा दोषी बच्चे को अपने साथ गांव भी ले गया था।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत पर आदर्श नगर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने चार अक्तूबर 2018 को केस दर्ज किया था। दोषियों में मथुरा शेरगढ़ निवासी आसिफ (19), आदर्श नगर निवासी ज्ञानेंद्र (22), राहुल (23) और श्याम कॉलोनी निवासी मनीष उर्फ एलियन (22) शामिल हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिली आदर्श नगर बल्लभगढ़ में 13 साल के बच्चे के साथ यौन शोषण हुआ है। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम बच्चे के घर पहुंची और बातचीत कर मामले का पता लगाया। बच्चे ने बताया चारों दोषियों ने दो बार उसके साथ गलत काम किया और वीडियो भी बनाई। आसिफ नाम का युवक उसे अपने साथ अपने गांव मथुरा ले गया था। सूचना मिलने पर बच्चे का पिता मथुरा से लेकर आया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को चारों को दोषी करार कर सजा सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें