फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम के कर्मचारी अपने घर पर कचरे से बनाएंगे खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम के कर्मचारी अब अपने घर के कूड़े से खाद तैयार करेंगे, जिसका इस्तेमाल वह घर के गार्डन और विभिन्न जगहों पर करेंगे। घर से निकलने वाले कूड़े के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कर्मचारियों को मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वह आसानी से अपने घर पर ही कूड़े का निस्तारण कर सकें। प्रशिक्षण के बाद नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर ही वह कचरा प्रबंधन के काम को शुरू कर दें।
विज्ञापन

आयुक्त यशेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम के कांफ्रेंस हॉल में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। इसमें उन्हें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडब्ल्यूएम) के नियमों और कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था को लेकर विस्तार से जानकारी दी। आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शहर में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व व्यवस्थित बनाने के लिए सभी स्तरों पर ठोस कदम उठाए जाएं इसलिए कर्मचारी कूड़ा निस्तारण की शुरुआत अपने घर से ही करेंगे। निगमायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वच्छ हरियाणा के सपने को साकार करने के लिए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। कचरा निस्तारण के लिए आमजनों को भी निगम के जरिए प्रेरित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें