फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम दस्ते ने बाजार से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। मुख्य बाजार और बस स्टैंड मार्केट में आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। उसी को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कुछ दुकानदारों की ओर से विरोध प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

मोहना रोड बंद होने के बाद से आए दिन बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जिसका मुख्य कारण अतिक्रमण है। उसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार को तिगांव रोड, बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार और बस स्टैंड के सामने बनी आदर्श नगर मंडी से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 50 से अधिक दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही कुछ दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वह दुकान के बाहर सामान न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें