फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम ने वसूला 47.86 करोड़ रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम क्षेत्र की लगभग 66 कॉलोनियों की बाउंड्री सुनिश्चित करने का कार्य जारी
विज्ञापन

, टैक्स जमा न करने वालों की प्रॉपर्टी को किया जाएगा सील
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर निगम गंभीरता से काम कर रहा है। दो माह में निगम ने टैक्स जमा न करने वाली कई इकाइयों को सील किया है। इसके चलते निगम के पास वित्त वर्ष 2025-26 का 47.86 करोड़ रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो चुका है।
एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि निगम क्षेत्र में चलने वाले होटलों और शिक्षण संस्थाओं सहित जिन सभी व्यावसायिक इकाइयों पर टैक्स बकाया है, उनसे वसूली के लिए अधिकारी अपनी अपनी टीम के साथ पहुंच रहे हैं। नगर निगम ने अभी तक 47.86 करोड़ से ज्यादा का टैक्स रिकवर करने में सफलता प्राप्त की है। क्षेत्रीय कर अधिकारी और उनकी टीम लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है। इसी के परिणाम स्वरूप सोमवार के दिन भी लगभग 50 लाख से ज्यादा की राशि का प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम के खाते में जमा हुई है। उन्होंने बताया कि निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा टैक्स रिकवर किया जा रहा है। यह टैक्स शहर के विकास में काम आता है। शहर के सभी प्रॉपर्टी धारक यदि समय से अपना प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम को जमा कराएंगे तो निश्चित ही फरीदाबाद शहर का विकास भी तेज गति के साथ आगे बढ़ेगा। क्षेत्रीय कर अधिकारियों द्वारा किए गए लगातार प्रयास से ही यह टैक्स रिकवर हुआ है।
विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि निगम क्षेत्र की लगभग 66 कॉलोनियों के लोगों को दिक्कत आ रही थी। उनकी कॉलोनी की बाउंड्री सुनिश्चित करने का कार्य भी जारी है, जो जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इन कॉलोनियों के लोगों को प्रॉपर्टी आईडी बनाने व टैक्स जमा करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। इसके साथ ही कॉलोनी की सीमा तय होने के बाद विकास कार्यों को अधिक सटीकता से किया जा सकेगा।
विज्ञापन



टैक्स न जमा करने वालों की इकाइयां होंगी सील

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ व्यावसायिक इकाई के मालिकों ने अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है। उन्हें लगातार टैक्स जमा करवाने के लिए सूचना दी जा रही है। कई लोगों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं, जो समय से टैक्स नहीं जमा करवाएंगे, उनकी इकाई को सील करने का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें