फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम ने अभियान चलाकर पकड़े 44 बंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए बंदरों को फिरोजपुर की पहाड़ियों पर छोड़ा गया, डीसी आवास के साथ अन्य इलाकों से पकड़े गए बंदर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में बढ़ रहे बंदरों के आतंक की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम ने बंदर पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 44 बंदरों को पकड़ा। बंदर पकड़ने वाली टीम ने बताया कि बंदरों को फिरोजपुर झिरका के पहाड़ों पर ले जाकर छोड़ा जाएगा।
मथुरा से पहुंची बंदर पकड़ने वाली टीम ने डीसी आवास व पुराने एडीसी आवास सेक्टर-15 के साथ करीब 10 स्थानों पर बंदर पकड़ने के लिए अभियान चलाया। सुबह से लेकर दोपहर तक बंदरों को पकड़ने का काम किया गया। सभी बंदरों को पकड़कर पिंजरे में डालकर पिकअप की मदद से फिरोजपुर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर पकड़े गए हैं बंदर

निगम के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने पर बंदरों को पकड़ने का काम किया गया है। वहीं, सेक्टर-15 में बंदर पकड़ रही टीम का कुछ लोगों ने विरोध किया। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि बंदरों को पकड़ते समय उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें