फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम ने पार्कों में दशहरा मनाने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते वर्षों में कई पार्कों में आग लगने, ध्वनि प्रदूषण और कचरे की समस्या सामने आई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नगर निगम ने इस वर्ष दशहरा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम ने अपने अधिकार क्षेत्र के सभी पार्कों में दशहरा मनाने और लंका दहन करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इस संबंध में नगर निगम ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बीते वर्षों में दशहरा के दौरान कई पार्कों में आग लगने, ध्वनि प्रदूषण और कचरे की समस्या सामने आई थी। इसके अलावा, सुरक्षा की दृष्टि से भी यह निर्णय जरूरी समझा गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई संस्था या व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पार्कों में बिना अनुमति किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन पर रोक रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील है कि वे इस निर्णय का सम्मान करें और उत्सव को सुरक्षित व स्वच्छ तरीके से मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें