फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने बोझ कम करने के लिए काम का किया बंटवारा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम अपने काम का बोझ कम करने के लिए सड़क, सीवर और पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी अब फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) को सौंपेगा। निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार करने के बाद शहर के लोगों का डेटा बैंक तैयार कर उसे आनॅलाइन कर दिया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा ने 30 मीटर या इससे अधिक चौड़ी सड़कों को भी एफएमडीए के हवाले करने का निर्णय किया है। 16 रेनीवेल और 3 एसटीपी के साथ ही 3 फ्लाईओवर भी एफएमडीए की निगरानी में सौंप दिए गए हैं। एफएमडीए के पास बुनियादी सुविधाओं की सेवा जाने के बाद शहर में सीवर, पेयजल और सड़कों के हालात सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

एफएमडीए को नगर निगम का कार्य बांट देने से निगम का बोझ कम होगा, तो साथ ही शहर के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। अभी तक की स्थिति की बात करें, तो हर वर्ष पेयजल किल्लत के मुद्दे पर गर्मी में लोग परेशान हो जाते हैं। सीवर जाम की भी समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ता है। लेकिन अब उम्मीद है कि आगे सुधार होगा। नगर निगम की तरफ से एनआईटी तीन नंबर, पैरिफेरल रोड, सेक्टर 9-10 डिवाइडिग रोड, 14-15 डिवाइडिग रोड, सेक्टर 12-15 डिवाइडिग रोड, सेक्टर 16-17 डिवाइडिग रोड, हार्डवेयर से सोहना टी पाइंट वाली रोड एफएमडीए के पास चली जाएगी। बाटा, नीलम तथा बड़खल फ्लाईओवर भी एफएमडीए के हवाले किया जाएगा। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता रवि शर्मा का कहना है कि काम के बंटवारे का प्रस्ताव बनाकर एफएमडीए को भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही सारा सिस्टम भी एफएमडीए के हवाले किया जाएगा। अभी पानी-बिजली का डेटा ऑनलाइन अपलोड करने का काम किया जा रहा है, जिसे एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें