फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीने में दूसरी बार लगेगी मल्टी स्टारर फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म ‘इंदु की जवानी’ 11 दिसंबर को सिनेमाघरों रिलीज होगी। आठ महीने में यह दूसरी मल्टीस्टारर फिल्म है, जो बड़े पर्दे पर आ रही है। इसके लिए शहर के सिनेमाघरों में जोरशोर से तैयारियां चल रही है। इसके पांच शो दिखाए जाएंगे। इससे संचालकों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। हालांकि इससे पहले 15 नवंबर को मनोज बाजपाई की ‘सूरज पर मंगल भारी’ लगी थी, लेकिन उसे कर्म दर्शक मिले थे।
विज्ञापन

शहर में छोटे-बड़े करीब 12 मॉल है। इनमें से सिर्फ चार में यह फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। सभी में तीन स्क्रीन के सिनेमा है। कोरोना महामारी के कारण 24 मार्च को देशभर में लॉकडाउन किया गया था। इससे सिनेमाघरों पर ताले लटक गए थे। हालांकि अनलॉक पांच में सरकार ने सिनेमाघरों को कोविड नियमों तहत खोलने की मंजूरी दी, मगर इसका ज्यादा असर दिखाई नहीं दिया। कोरोना संक्रमण काल में पहली बार मनोज बाजपाई की ‘सूरज पर मंगल भारी’ फिल्म 15 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, मगर इस फिल्म को ज्यादा दर्शक नहीं मिल पाए। अब एक बार फिर मल्टीस्टारर फिल्म ‘इंदु की जवानी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। कियारा अडवाणी की इस फिल्म से सिनेमा संचालकों को काफी उम्मीद है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आइनोक्स ईएफ-थ्री मॉल के सिनेमाघर में 11 दिसंबर के इस फिल्म के पांच शो हैं। क्राउन प्लाजा, क्राउन इंटीरियर मॉल आदि मॉल में पांच-पांच शो रखे गए है।
वर्जन
लॉकडाउन के बाद रिलीज होने वाली ‘इंदु की जवानी’ दूसरी फिल्म है। कियारा ने भले ही चुनिंदा फिल्में की हैं, मगर उन पर दर्शकों के साथ-साथ मेकर्स का भी भरोसा काफी बढ़ा है। - मयंक मिश्रा, आइनॉक्स सिनेमा, मार्केट प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें