फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते में कीचड़, आने-जाने में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते में कीचड़ होने से लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। गांव छांयसा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जाने वाले रास्ते में कीचड़ होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में सेवारत स्टाफ के वाहन भी पीएचसी के भवन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण स्वास्थ्य सेवाएं एवं टीकाकरण अभियान भी प्रभावित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने करोड़ों रुपये के बजट से पीएचसी का भवन तो बनवा दिया, परंतु भवन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते का निर्माण नहीं कराया। बरसात के दिनों में प्रतिवर्ष रास्ते में पानी भर जाता है। मनरेगा के तहत रास्ते में नौ लाख रुपये के बजट से मिट्टी तो डाल दी गई, परंतु रास्ते को पक्का नहीं किया गया।
विज्ञापन


गांव निवासी नासिर ने मांग की है कि रास्ते का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाए। छांयसा निवासी आस मोहम्मद ने भी रास्ते के पक्के निर्माण की मांग की है। रास्ता कच्चा होने तथा कीचड़ भरा होने के कारण आसपास के गांवों के लोग पीएचसी के भवन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पीएचसी में सेवारत मेडिकल अफसर इंचार्ज डॉक्टर देवेंद्र ने बताया कि स्टाफ के लोग भी प्रतिदिन मुश्किल से निकल कर जाते हैं। गांव के सरपंच इस्लाम का कहना है कि राज्य सरकार से रास्ते को पक्का कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें