फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआई में अगले महीने से मिलेगी एमआरआई और सिटी स्कैन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर- 8 के ईएसआई अस्पताल में अगले माह से एमआरआई और सिटी स्कैन की सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। ईएसआई हेल्थ केयर हरियाणा ने टेंडर जारी किया है। एमआरआई सेंटर को पीपीपी मोड पर शुरू किया जाएगा।

एमआरआई और सिटी स्कैन करवाने के लिए तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर नहीं करना पड़ेगा। इससे ईएसआईसी अस्पताल पर मरीजों के इलाज का बोझ कम होगा, जिससे मरीजों को अच्छी और बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन


ईएसआई कार्ड धारकों के साथ सामान्य मरीजों को भी मिलेगा लाभ

ईएसआई कार्ड धारकों के साथ सामान्य मरीजों भी इ सुविधा का लाभ ले पाएंगे। बीके अस्पताल की तर्ज पर मरीज सस्ती दर पर अपनी जांच करा सकेंगे। इससे जरूरतमंद लोगों की आर्थिक स्थिति पर बोझ नहीं पड़ेगा और सस्ते में बेहतर उपचार ले सेकेंगे। सेक्टर 8 अस्पताल में प्रतिदिन 450 से अधिक मरीज आते हैं।
विज्ञापन




ईएसआई अस्पताल में एमआरआई और सिटी स्कैन की सुविधा से कई मरीजों को लाभ मिलेगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही एमआरआई सेंटर को पीपीपी मोड पर शुरू किया जाएगा। डॉ. अनिल मालिक, निदेशक, ईएसआई हेल्थ केयर हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें