फरीदाबाद। खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर के साथ यौन शोषण किसी और ने नहीं बल्कि पीड़ित के मौसेरे भाई ने ही किया था। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने न्यायाधीश के सामने पीड़ित के बयान कराए।
बयान में पीड़ित ने बताया कि आरोपी विशाल उसका मौसेरा भाई है, जो अक्सर उसके साथ गलत हरकत करता था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अभी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। तीन दिन पहले चाइल्ड हेल्पलाइन को खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में एक किशोर के यौन शोषण की शिकायत मिली थी। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कराया। (संवाद)