फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान तिगांव निवासी मनोज के रूप में हुई है। घटना 30 मई की शाम करीब चार बजे की बताई गई है। घायल के भाई प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनके बड़े भाई मनोज सड़क हादसे में घायल हो गए हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी करने पर पता चला कि मनोज मोटरसाइकिल से सेक्टर पंद्रह ए की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कंपनी परिसर में प्रवेश कर रहे एक कैंटर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। सेंट्रल थाना पुलिस ने 31 मई को संबंधित वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें