फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। लगातार बारिश और उमस भरे मौसम के बीच ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को भी शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखी। जिले के प्रमुख चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्गों और व्यस्त मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिससे कहीं भी लंबे समय तक जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, मंगलवार को बल्लभगढ़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही एक कार अचानक ब्रेक लगने के कारण चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। इस दौरान कार की चपेट में एक मोटरसाइकिल आ गई, जिससे बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जोनल अधिकारी एएसआई नरेंद्र और कांस्टेबल बबली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जल्द बहाल हो गया और लंबा जाम नहीं लगने दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें