फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनखीर चौक के पास हादसा, बिना संकेतक के सड़क पर खड़ी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अनखीर चौक के पास 22 अगस्त की देर रात सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हुई। मृतक की बहन रीना छाबड़ा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-49 निवासी रीना छाबड़ा ने पुलिस को बताया कि उसका भाई राजेश भाटिया नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में पिछले करीब 25 साल से इलेक्ट्रिशियन के पद पर काम करता था। 22 अगस्त को वह कंपनी के काम से सेक्टर-21सी फरीदाबाद आया था। काम पूरा करने के बाद रात करीब 9:00 से 9:05 बजे बाइक से एनआईटी स्थित घर लौट रहा था। सेक्टर-21ए और 21डी की सड़क पर अनखीर चौक के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी थी। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने वाहन को बिना संकेतक और परावर्तक के सड़क पर खड़ा किया था। अंधेरा होने के कारण राजेश की मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। 22 अगस्त को बीके अस्पताल से सूचना मिली थी कि सड़क दुर्घटना में घायल अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने शव की पहचान राजेश भाटिया के रूप में की थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें