फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह से लौटते समय मानव रचना स्कूल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शादी समारोह से बाइक से घर लौट रहे 28 वर्षीय युवक दीपक की तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मौत हो गई। हादसा सूरजकुंड-पुल प्रहलादपुर रोड पर मानव रचना स्कूल के पास देर रात हुआ। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के तुगलकाबाद निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त दीपक और उसके परिवार के साथ दयालबाग में एक शादी समारोह में आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दो जुलाई तड़के करीब 2:40 बजे दीपक अपने एक दोस्त की बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकला, जबकि महेश अपनी मोटरसाइकिल से उसके पीछे चल रहा था।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, जैसे ही बाइक ईरोज गार्डन कट से निकलकर सूरजकुंड-पुल प्रहलादपुर रोड पर पहुंची, तभी दिल्ली की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रहे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक और बाइक चालक सड़क पर गिर गए। बाइक चालक घबराकर मौके से चला गया, जबकि महेश ने राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल दीपक को दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घटनास्थल से कैंटर को कब्जे में ले लिया है। शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर दो जुलाई को सूरजकुंड थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस चालक की तलाश के साथ ही दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें