पिनगवां। खंड के ऐंचवाड़ी गांव में मस्जिद के पास खड़ी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब रज्जाक नामक व्यक्ति मस्जिद में नमाज अदा करने गया हुआ था। नमाज से वापस लौटने पर उसने अपनी बाइक को मौके से गायब पाया। गांव के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। फुटेज में दो युवक संदिग्ध अवस्था में बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज देखकर चोर की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक उनकी मुकम्मल पहचान नहीं हो सकी है। अभी तक उसकी ओर से पुलिस थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। संवाद