फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी
विज्ञापन

पलवल। जिला नागरिक अस्पताल की पार्किंग से एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित नईमूल हसन निवासी घासेड़ा, नूंह ने शहर थाना पलवल में बाइक चोरी की शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह 20 अगस्त को वह अपनी मां का सीटी स्कैन कराने के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल आया था। उसने बाइक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की थी। सीटी स्कैन कराने के बाद जब वह वापस पार्किंग में पहुंचा तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने डायल-112 पर सूचना दी। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें