फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए मारी थी मां-बेटी को गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ सेक्टर-3 में हुई वारदात में पुलिस ने आरोपी विकास को किया गिरफ्तार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-3 में घर में मौजूद महिला और उसकी 7 साल की बेटी को गोली मारने वाले आरोपी विकास उर्फ विक्की को अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि अपने जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी विकास मिर्जापुर गांव का रहने वाला है। उससे पूछताछ में पता चला कि साल 2022 में महिला दीपा के पति विकास चौहान व अन्य ने मिलकर आरोपी विकास के जीजा मोहित की हत्या कर दी थी। भूपानी थाने में साल 2022 में एफआईआर दर्ज हुई थी। उसी केस में विकास चौहान जेल में बंद है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी विकास बतौर चालक काम करता है। वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी, पिस्टल, दो गोली व दो खाली खोल इससे बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, झगड़े समेत 9 केस दर्ज हैं। इसे रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गोली मारकर कहा मेरा नाम विकास है और मैं मिर्जापुर से हूं
बल्लभगढ़ की सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ये वारदात शनिवार शाम को हुई थी। महिला दीपा चौहान अपने बेटे व बेटी के साथ घर पर थीं। ट्यूशन पढ़ने के लिए भी एक लड़की इनके घर आई हुई थी। इसी दौरान 14 साल के बेटे ने दीपा को बताया कि मम्मी बाहर गेट पर कोई आया है। महिला वहां गई तो गेट पर मास्क लगाए युवक खड़ा था। महिला से युवक ने पूछा कि विकास घर पर है। महिला ने कहा कि पति घर पर नहीं हैं, तुम कौन हो। युवक ने कहा कि वो जयपुर से है। महिला ने दोबारा पहचान पूछी तो आरोपी बोला कि मैं विकास हूं और पिस्तोल निकाल ली। महिला अपनी बेटी को लेकर अंदर भागने लगी तो आरोपी ने पीछे से दो गोलियां चलाईं। एक गोली महिला को पीठ में व दूसरी इनकी बेटी को पैर में लगी। फिर आरोपी ने जोर से आवाज में कहा कि मेरा नाम विकास है और मैं मिर्जापुर से हूं।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी स्कूटी लेकर मौके से भाग गया। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी आए और महिला व उनकी बेटी को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। महिला के बयान लेकर मामले में शनिवार रात को ही सेक्टर-8 थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें