फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, जांच के लिए बनाईं 50,000 स्लाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए 20 इंस्पेक्टर नियुक्त, घर-घर जाकर करेंगे जागरूक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के चलते जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग जनवरी से लेकर अब तक जांच करने में लगा है। पिछले 4 वर्षों से सबसे ज्यादा डेंगू के 190 मरीज साल 2023 में मिले हैं। यह आंकड़े चिंताजनक हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने स्तर जांचने के लिए 50,000 स्लाइड बनाई हैं। फील्ड में जांच और जागरूकता के लिए 20 मलेरिया इंस्पेक्टर नियुक्त किए गए हैं। इनके मार्गदर्शन में कर्मचारी घर-घर जाकर बीमारी से बचाव और मच्छरों के लार्वा को उत्पन्न होने से रोकने के उपाय की जानकारी दे रहे हैं। लापरवाही बरतने वालों को नोटिस देकर जुर्माना भी वसूला जाएगा।

बीके अस्पताल के डॉ. प्रवीण कुमार अरोड़ा ने बताया कि डेंगू व मलेरिया को लेकर सबसे ज्यादा संक्रमण का खतरा मई के अंत से लेकर नवंबर तक रहता है। इसको लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। स्लाइड भी तैयार की जा रही हैं, इस साल अभी तक 50,000 स्लाइडें बनाई जा चुकी हैं। बीमारी से बचाव के लिए मेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमें एक जून से घर-घर जाकर लार्वा रोधी अभियान चलाएंगी। यह टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर लोगों को बीमारी से बचाव और मच्छर पनपने से रोकने के तरीकों के विषय में जानकारी देंगी। इसमें पंचायत और संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन



अगर दिखे यह लक्षण तो करें डॉक्टर से संपर्क
मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ने लगी है। गांवों से लेकर शहरों तकमें लोग परेशान हैं। बीके अस्पताल के सामान्य रोग चिकित्सक डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि सावधानी बेहद जरूरी है। डेंगू के आम लक्षणों में तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में गंभीर दर्द, सिर दर्द, छाती, पीठ या पेट पर लाल चकत्ते होना, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी, दस्त की समस्या शामिल है। यह एक वायरल संक्रामक रोग है। यह एडीज मच्छर के काटने से होता है। इस दौरान सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को होता है, ऐसे में पूरी बाजू के कपड़े पहनाकर रखें। समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन



वर्ष मलेरिया डेंगू ब्लड स्लाइड

2020 09 32 54,912

2021 347 09 71, 509

2022 03 13 2,61,394

2023 02 190 2,30,000
2024 00 00 50,000 (जनवरी से 3 मई तक)

डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को अपने स्तर पर जानकारी में जुटा हुआ है। लोगों को भी जागरूक होने और सहयोग करने की आवश्यकता है। पानी एकत्रित नहीं होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।
-डॉ. रामभगत, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, बीके अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें