संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम में रविवार को जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों से आए 500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और डॉक्टरों से परामर्श के साथ मुफ्त दवाइयां प्राप्त कीं।
आश्रम के अधिष्ठाता पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के मार्गदर्शन में यह शिविर हर रविवार नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।