फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बसंतपुर के 50 से अधिक घरों में एक फीट से ज्यादा भरा है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं लोग, पानी निकासी की नहीं है कोई व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना में जलस्तर बढ़ता जा रहा है। ओखला व हिंडन पर बने बैराज में पानी का स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच चुका है । फरीदाबाद के निचले इलाकों बसंतपुर और इस्माइलपुर में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। वहीं किडावली और लालपुर के कृषि क्षेत्र तक यमुना का पानी पहुंच गया है। बसंतपुर के 50 से अधिक घरों में एक फीट से ज्यादा पानी भर चुका है।

फरीदाबाद के बसंतपुर गांव व आस-पास के इलाके में पिछले चार दिनों से पानी भरा हुआ है। गांव के 50 से अधिक घरों में पानी भरने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ गलियों में भी पानी भरा होने के कारण लोग आवागमन भी नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है धीरे धीरे जमीन ही पानी सोख लेगी। वहीं जिन लोगों के घरों में पानी भर गया है वे अपनी छतों व पहली मंजिल पर रह रहे हैं । घरों में नीचे रखा सामान खराब हो चुका है।
विज्ञापन



इस महीने में दूसरी बार भरा है पानी

बसंतपुर व आस-पास के इलाके में पिछले हफ्ते भी पानी भरा था। पिछले हफ्ते तीन दिन तक पानी भरा रहा था। इसके बाद धीरे-धीरे पानी खुद निकल गया। वहीं शुक्रवार से पानी दोबारा भर गया। लोगों का कहना है कि इसका स्थायी समाधान निकला जाना चाहिए। हर साल पानी भर जाने के कारण उनकी रोजमर्रा की जिंदगी काफी प्रभावित होती है। बच्चों को स्कूल जाने व युवाओं को ऑफिस जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं बीमार लोगों को दवा व अन्य कार्य से बाहर जाने के लिए कई फीट पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

रविवार को भी छोड़ा गया है पानी
ताजेवाला हेडवर्क्स से रविवार सुबह 10 बजे 60,283 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके असर से ओखला बैराज पर पानी का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। यहां पर जलस्तर खतरनाक स्तर 200.600 मीटर के पास पहुंच चुका है। रविवार सुबह ओखला बैराज पर गेज 199.50 मीटर दर्ज किया गया जबकि डाउन स्ट्रीम स्तर 198.10 मीटर रहा। यहां से करीब 51,371 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।

हिंडन बैराज की स्थिति

बारिश की बात करें तो ओखला क्षेत्र में सुबह 6 बजे तक 2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि हिंडन बैराज (गाजियाबाद) पर 35 मिमी बारिश हुई। हिंडन बैराज का जलस्तर भी खतरनाक स्तर (205.08 मीटर) से नीचे जरूर है, लेकिन अपस्ट्रीम पर 202.50 मीटर और डाउनस्ट्रीम पर 198.75 मीटर दर्ज किया गया है। यहां से 1,965 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन



लगातार किया जा रहा है दौरा
इलाके में पानी भरने व ओखला और हिंडन बैराज से पानी छोड़े जाने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने शनिवार को स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें