फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईटीआई में 50-70 प्रतिशत से अधिक सीटें रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुविधाओं की कमी के चलते विद्यार्थियों ने नहीं लिया दाखिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश की अंतिम तारीख बार-बार बढ़ने के बाद भी कई कोर्सेज की सीटें खाली रह गईं हैं। जिले में कुल नौ आईटीआई हैं, जिनकी 50-70 प्रतिशत से अधिक सीटें रिक्त रह गई हैं। इन संस्थानों में सुविधाओं की कमी होने के कारण विद्यार्थी दाखिले नहीं ले रहे हैं।

बता दें कि आईटीआई का नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। संस्थानों में कई कोर्स की सीटें खाली रह गईं हैं। इसमें कैटरिंग एंड हाॅस्पिटैलिटी असिस्टेंट की 20 में से 19, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट की 24 में से 22, टर्नर डुअल एनसीवीटी की 20 में से 17, वेल्डर डुअल की 20 में से 18, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक डुअल की 24 में से 12 और वेल्डर एनसीवीटी की 40 में से 17 सीटें रिक्त रह गईं हैं।
विज्ञापन

संस्थानों ने तय समय में छात्रों का दाखिला बढ़ाने के लिए खूब प्रयास किए। इसके लिए छात्रों के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया था, ताकि छात्रों की परेशानियों को समझा जा सके। उसके बावजूद भी प्रबंधन को निराशा ही हाथ लगी। राज्य कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने जुलाई के महीने से आईटीआई की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी थी। संस्थान ने तीन बार मेरिट कम अलाॅटमेंट सूची जारी की थी। सीटें खाली होने पर आईटीआई प्रबंधन ने प्रवेश की आखिरी तारीख को बार-बार आगे भी बढ़ाया था। लेकिन छात्रों ने दाखिले में रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन


बता दें कि जिले की नौ आईटीआई में कुल 21 ट्रेड की पढ़ाई होती है। इनमें कुल 2180 सीटें हैं। एनआईटी-पांच आईटीआई के जियो-इंफाॅर्मेटिक्स असिस्टेंट ट्रेड में एक भी दाखिला नहीं हुआ है। इसकी कुल 24 सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें