फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नवंबर में दो हजार से अधिक लोगों ने लगवाए एंटी रेबीज इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में 24 घंटे लगाए जाते हैं इंजेक्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में नवंबर में दो हजार से अधिक मरीजों ने एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पूरे दिन एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।

सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर दो बजे तक इंजेक्शन रूम में यह सेवा उपलब्ध है। इसके बाद मरीज आपातकालीन विभाग में पर्ची कटवाकर इंजेक्शन लगवा सकते हैं। अस्पताल प्रशासन की मानें तो इंजेक्शन रूम में सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। इंजेक्शन रूम में बैठे चिकित्सकों ने मरीजों को सलाह दी है कि अगर किसी को कुत्ता काट ले तो तुरंत अस्पताल पहुंचे और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाएं। साथ ही, घाव को साबुन और पानी से अच्छे से धोना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार एक ही दिन में एक ही इलाके से कई मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके लेकर इंजेक्शन रूम में बैठे चिकित्सकों ने भी चिंता जताई है। कई बार एक ही कॉलोनी के तीन से चार मरीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचते हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस कुत्तों पर नियंत्रण के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें