उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में खेल परिसर सेक्टर-12 में आयोजित ब्लॉक स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी जिला स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह प्रतियोगिता 9 जून को आयोजित होगी। फरीदाबाद ब्लॉक अंडर-18 बालक वर्ग में भविष्य प्रथम, ऋषभ कुमार द्वितीय, आदित्य राज तृतीय, अंश सिंह चौथे तथा वंशु ठाकुर पांचवें स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में मेहर अनेजा ने प्रथम, अर्पिता ने द्वितीय, समृद्धि ने तृतीय, भूमिका ने चौथा तथा अंकिता ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 18-55 पुरुष वर्ग में कुनाल प्रथम तथा ऋषिकांत द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में अंजली प्रथम, अनन्या द्वितीय, जयंती तृतीय, गुंगुन कुमारी चौथे तथा ऋषिता पांचवें स्थान पर रहीं। बल्लभगढ़ ब्लॉक अंडर-18 बालक वर्ग में अक्षत गुप्ता ने प्रथम, अर्नव ने द्वितीय, हार्दिक पंचाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-18 बालिका वर्ग में अंशिका प्रथम, कीर्ति द्वितीय, यशिका तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा 18-55 पुरुष वर्ग में बलवीर ने प्रथम, आनंद चौधरी ने द्वितीय, नारायण सिंह ने तृतीय तथा अंकित कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में कोमल प्रथम, संगीता शर्मा द्वितीय, निर्मला कुमारी तृतीय, मुस्कान चौथे तथा गरिमा पांचवें स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी डॉ. कर्मवीर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन की आधारशिला है। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मनीषा लांबा, जिला योग समन्वयक डॉ. सीमा, योग विशेषज्ञ डॉ. विकास, जिला खेल अधिकारी निलेश, एईओ हरवीर, फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल अंकुर सिंह तथा सेक्रेटरी श्याम कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।