फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिक्षा विभाग ने मांगा मेधावी छात्रों का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए सीबीएसई से संबद्ध राजकीय विद्यालयों के छात्रों को मांगा ब्योरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद तेज कर दी है। इसके तहत जिला शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का रिकॉर्ड तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जिले में संचालित सभी मॉडल संस्कृति स्कूलों और पीएमश्री स्कूलों से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है। जिले के छह मॉडल संस्कृति स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध हैं।विभाग द्वारा कहा गया है कि सभी स्कूल मुखिया अपने स्तर पर डेटा बुधवार सुबह 11 बजे तक अनिवार्य रूप से मुख्यालय भेजना होगा। विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

विद्यालय में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी छात्र- छात्राओं का डेटा विभाग को भेज दिया गया है। हंसराज, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल तिगांव
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें