फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को प्राइड-प्रो ने वाइटैलिटी डिवाइन को तीन विकेट से हराया। 20 ओवर के मुकाबले में वाइटैलिटी डिवाइन ने पांच विकेट पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्राइड-प्रो ने 19.4 ओवर में सात विकेट 194 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। प्राइड-प्रो के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले मोहन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 52 रन बनाए और दो विकेट चटकाए। संवाद