फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना के दीपक ने जीता गोल्ड मेडल, गांव में हुआ जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में आयोजित इंडियन फिटनेस एसोसिएशन प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। गांव मोहना के युवा खिलाड़ी दीपक पुत्र बलवीर ने इंडियन फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 65 किलोग्राम में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान और गोल्ड मेडल हासिल किया। दीपक की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गांव लौटने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इन प्रतियोगिताओं का आयोजन पांच और 12 अक्तूबर को नोएडा में किया गया था। इसमें देशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया। दीपक ने सीनियर प्रतियोगिता में गोल्ड और जूनियर प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया। गांव मोहना पहुंचने पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने दीपक की इस उपलब्धि पर गर्व जताया।
विज्ञापन


स्वागत के दौरान दीपक ने अपने माता-पिता और कोच के प्रति आभार जताते हुए कहा, इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे मेरे परिवार, कोच और बड़े भाई का बड़ा योगदान है। मेरे कोच संदीप चौहान ने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया। आज उनकी मेहनत रंग लाई है। दीपक वर्तमान में पलवल में अपने कोच संदीप चौहान के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग लेते हैं।
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि उनके बड़े भाई भारतीय सेना में हैं और उन्हीं से उन्हें प्रेरणा मिली कि जीवन में अनुशासन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें