फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना में सबसे ज्यादा 28 एमएम बारिश दर्ज, धौज रहा सूखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे तक के बीच कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश मोहना में 28 एमएम दर्ज की गई जबकि बल्लभगढ़ में 20 एमएम और तिगांव में 18 एमएम वर्षा हुई। जिला मुख्यालय फरीदाबाद में 12 एमएम बारिश हुई।

बारिश के आंकड़ों के अनुसार, दयालपुर में 16 एमएम, बड़कल और गौंछी में 4-4 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं धौज ऐसा एकमात्र क्षेत्र रहा जहां बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश से जहां एक ओर तापमान में गिरावट आई है, वहीं कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। इससे किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है लेकिन शहर के जल निकासी प्रबंधन की स्थिति फिर से सवालों के घेरे में आ गई है। स्थानीय प्रशासन बारिश होते ही लोगों को जलभराव की चिंता सताने लगती है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को पहले से तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए थी। बुधवार को हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को भी कई जगहों पर पानी भरा रहा। प्रशासन की तरफ से पानी निकासी के लिए पंप से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें