फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Exploded: चार्ज करने के बाद जेब में रखा मोबाइल, कुछ देर बाद अचानक फटा और...

Thu, 21 Jul 2022 11:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में जेब में रखा मोबाइल फट गया। जिससे युवक झुलस गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में मोबाइल को चार्ज करने के बाद एक युवक ने फोन को जेब में रख लिया। कुछ समय बाद ही फोन जेब में फट गया। इससे उसका पैर जल गया। परिजनों ने युवक को उपचार के लिए बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। 
विज्ञापन


कृष्ण कॉलोनी निवासी आकाश ने बताया कि उसके बाद मोबाइल था। वह काफी समय से उस फोन का इस्तेमाल कर रहा था। बुधवार को फोन की बैटरी खत्म होने के कारण उसने मोबाइल को चार्जिंग पर लगा दिया। चार्ज होने के बाद वह उसका घर पर ही इस्तेमाल करने लगा। 

इस्तेमाल करने के बाद उसने फोन पैंट की जेब में रख लिया। कुछ समय बाद फोन फट गया और उसका पैर जल गया। जिसके बाद परिवार वाले उसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने उपचार के बाद उसको छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें