फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर सख्त हुए विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों की शिकायत पर दिए जांच के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान मरीजों और नर्सिंग स्टाफ ने कई समस्याएं उनके सामने रखीं, जिस पर विधायक ने मौके पर ही एसडीएम त्रिलोक चंद को बुलाकर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए।



अस्पताल में निरीक्षण के दौरान नर्सिंग अधिकारियों सत्यवती, निधि और बबीता ने शिकायत की कि उन्होंने कई महीने पहले एसीआर, एलटीसी, बच्चों की पढ़ाई से संबंधित भत्ते और एचआरएमएस पोर्टल पर नाम अपलोड करने के लिए आवेदन कर्मचारी कपिल को दिए थे, लेकिन अब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर विधायक ने संबंधित कर्मचारी को फटकार लगाते हुए कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




विधायक अदलखा ने दवा वितरण कक्ष, एक्स-रे विभाग और लैब का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कई मरीजों ने दवाएं पूरी न मिलने और लंबी कतारों की समस्या बताई। औषधालय के बाहर भीड़ देखकर विधायक ने नाराजगी जताई और दवा वितरण काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों को केवल स्टोर में उपलब्ध और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त दवाएं ही लिखने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं न खरीदनी पड़ें।



ओपीडी निरीक्षण के दौरान मरीजों ने डॉक्टरों की कमी और लंबी लाइनों की शिकायत भी की। कुछ मरीजों ने चिकित्सकों द्वारा बाहर की महंगी दवाएं लिखने का आरोप लगाया। विधायक ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सुधार के निर्देश दिए।



निरीक्षण के दौरान विधायक ने राज्य के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल से फोन पर बात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने को कहा। उन्होंने पीएमओ डॉ. रामभगत सिंह को निर्देश दिए कि मरीजों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार बेहतर सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन




विधायक ने कहा कि अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए वे नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे और मरीजों की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा और कार्यकारी पीएमओ डॉ. रामभगत सिंह ने बताया कि विधायक मरीज की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे थे और आवश्यक दिशा-निर्देश देकर गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें