विधायक सतीश फागना ने कहा कि लंबे समय से सेक्टर-58 के लोग जलभराव और नाले के गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सिंचाई विभाग का नाला इस क्षेत्र से गुजरता है और बरसात के दौरान उसमें पानी का बहाव बढ़ने से गंदा पानी सड़कों और आसपास के इलाकों में फैल जाता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन संबंधित विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे जिसके कारण कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। अब सभी विभागों के साथ बैठक कर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है और जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। विधायक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यूरो