फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-58 में जलभराव पर विधायक सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-58 में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव और गंदे पानी की समस्या को लेकर विधायक सतीश फागना ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। सिंचाई विभाग, नगर निगम, बिजली विभाग और एफएमडीए (एफएमडीए) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उन्होंने विभागों के बीच समन्वय की कमी पर नाराजगी जताते हुए समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विधायक सतीश फागना ने कहा कि लंबे समय से सेक्टर-58 के लोग जलभराव और नाले के गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सिंचाई विभाग का नाला इस क्षेत्र से गुजरता है और बरसात के दौरान उसमें पानी का बहाव बढ़ने से गंदा पानी सड़कों और आसपास के इलाकों में फैल जाता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन संबंधित विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे जिसके कारण कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। अब सभी विभागों के साथ बैठक कर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है और जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। विधायक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें