फरीदाबाद। गांव पावटा से दो दिन से लापता महिला का शव मंगलवार को अरावली की पहाड़ी में बैंदा की खान के पास पेड़ से लटका मिला। महिला के गले में चुन्नी से फंदा बनाया गया था। शव के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर महिला की पहचान गांंव पावटा निवासी श्वेता के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बीके अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है।
महिला का पति कर्मवीर का दूध बेचने का काम करता है। साल 2011 में कर्मवीर की शादी दिल्ली के जमरुतपुर निवासी श्वेता के साथ हुई थी। इनके दो बेटे हैं। श्वेता रविवार के घर नहीं आई थी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे रखी थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि बैंदा की खान के पास एक महिला का शव कीकर के पेड़ से लटका हुआ है। शव के पास मिले सुसाइड नोट से पुलिस ने महिला की पहचान की। पुलिस ने पावटा गांव की सरपंच को मामले की सूचना देकर परिजनों से बात की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। फोरेंसिक की टीम सुसाइड नोट की जांच कर रही है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। संवाद