-फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (एसएफआई) में गुरुवार को मिस एसएफआई 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी. डिजाइन, पीजीडीएफडी और एम. डिजाइन की नई छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में बी डिजाइन वर्ग में इति उपाध्याय और पीजीडीएफडी वर्ग में दीप्ति यादव ने मिस एसएफआई 2026 का खिताब जीता। वहीं बी डिजाइन में आस्था प्रथम रनर अप और रमा पाण्डेय द्वितीय रनर अप रहीं।