फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर 51 में नाली सफाई के बाद मरम्मत कराने की मांग

विज्ञापन
सेक्टर 51 की नाली में अधूरा मरम्मत कार्य
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर के निवासियों ने नालियों की मरम्मत में खानापूर्ति किए जाने का आरोप लगाते हुए नोएडा प्राधिकरण से तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्षों से जमा गाद, कूड़ा और पुरानी स्लैब हटाए बिना केवल किनारों पर ईंटें लगाई जा रही हैं, जिससे जल निकासी की समस्या दूर नहीं होगी। निवासियों ने मांग की है कि पहले नालियों की पूरी सफाई, तल व दीवारों की मरम्मत, उचित ढाल और सीवर रिसाव रोकने की व्यवस्था की जाए। साथ ही वर्तमान कार्य की समीक्षा कर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। सेक्टर 51 ए व बी की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनीता जोशी ने बताया कि इस समस्या को लेकर अधिकारियों से उनकी बात हुई है, आधिकारियों ने उन्हें बताया कि वर्तमान में नाली निर्माण कार्य का यह पहला चरण है। अगले चरण में नालियों के तल को बनाने एवं बरसाती नालियों के ढाल को भी सही कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद निवासियों ने राहत की सांस ली। ब्यूरो

सेक्टर 51 की नाली में अधूरा मरम्मत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें