फरीदाबाद। सेक्टर-15ए क्षेत्र में 24 मई की रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाश युवक का मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित नरेंद्र सिंह गांव अजरौंदा से दूध लेकर लौट रहा था और फोन पर बात कर रहा था। तभी बाइक पर आए युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। अंधेरा होने के कारण वह बाइक नंबर नोट नहीं कर सका। शिकायत पर 25 मई को सेंट्रल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद