फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोसाइटियों और सेक्टरों में महिलाओं का बढ़ता दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों को गति देने में निभा रहीं हैं अहम भूमिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर की सोसाइटियों और सेक्टरों में महिलाएं अब केवल परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियां संभालते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान भी कर रही हैं। विभिन्न सोसाइटियों और सेक्टरों में महिला पदाधिकारी विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।


पीयूष हाईट्स सोसाइटी में उप प्रधान यामिनी और संयुक्त सचिव राजेश्री मिलकर सोसाइटी के विकास और निवासियों की सुविधाओं के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से सोसाइटी में कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए हैं। बच्चों के लिए बैडमिंटन कोर्ट बनवाया गया, जिससे उन्हें खेलकूद के लिए बेहतर स्थान मिल सका। इसके अलावा, सोसाइटी परिसर में बने एक स्कूल को हटवाकर वहां बड़ा पार्क विकसित कराया गया। इस पार्क में अब बच्चे खेलते हैं, बुजुर्ग सैर करते हैं और निवासी सुबह-शाम टहलने पहुंचते हैं।
विज्ञापन




महिला पदाधिकारियों के प्रयास से सोसाइटी की मरम्मत और अन्य आधारभूत सुविधाओं में भी सुधार कराया गया है। निवासियों का कहना है कि महिलाओं की सक्रियता से सोसाइटी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं।



वहीं, सेक्टर-37 में वरिष्ठ उप प्रधान के पद पर कार्यरत आशा शर्मा भी लगातार सेक्टर के विकास कार्यों में जुटी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाओं की भागीदारी से समाज में नई ऊर्जा आई है और विकास कार्यों को नई दिशा मिली है।






महिलाओं से बातचीत



परिवार और समाज की जिम्मेदारी एक साथ संभालना काफी चुनौतीपूर्ण है। सोसाइटी में हमने कई अच्छे कार्य किए हैं। - राजेश्री ठाकुर, आरडब्ल्यूए संयुक्त सचिव, पीयूष हाइट्स सोसाइटी
विज्ञापन




सेक्टर में पार्कों की नियमित सफाई, हरियाली बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इससे मुझे बेहद खुसी मिलती है। - आशा शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान, सेक्टर-37
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें