फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शरारती तत्वों ने वासु गार्डन में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित वासु गार्डन में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने सुबह लगभग 7 बजे गार्डन के पीछे की ओर आग लगा दी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गार्डन के मालिक सुभाष बैसला ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी गार्डन में काम कर रहे मजदूर ने सुबह करीब 7:15 बजे दी। जब वह गार्डन पहुंचे तब तक दमकल विभाग के कर्मचारी पहले से ही आग बुझा रहे थे। सुभाष बैसला के अनुसार, एक मजदूर ने उन्हें बताया कि सुबह गार्डन के बाहर दो स्कूटी पर तीन युवक खड़े थे। वे कब गार्डन के पीछे गए और पर्दों में कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर फरार हो गए, किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। मजदूरों ने प्रयास किया, लेकिन वे उन्हें पकड़ नहीं सके और उनका स्कूटी नंबर भी नोट नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में गार्डन में रखा कीमती फर्नीचर, कुर्सियां, टेंट आदि जलकर राख हो गए। सुभाष बैसला के अनुसार करीब 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस मामले में थाने में लिखित शिकायत दी है। चूंकि गार्डन में और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था, इसलिए आग लगाने वालों की तस्वीरें या पहचान नहीं हो सकी है।
वर्जन
घटना की शिकायत मिल चुकी है और जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - यशपाल सिंह, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें