फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उपद्रवियों ने घर पर किया पथराव, धार्मिक स्थल पर पेट्रोल बम फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर और कैल गांवों में हिंसा, आसपास के लोगों ने हमलावरों को खदेड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नूंह में हुए दंगे की आग शहर में थमने का नाम नहीं ले रही। हिंसा के दूसरे दिन भी शहर में कई जगह उपद्रवियों ने लोगों पर हमला किया। गांव फरीदपुर में 30-40 उपद्रवियों ने ईंट-पत्थरों और डंडों से एक घर के शीशे तोड़ दिए। सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, कैल गांव में असामाजिक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाया। धार्मिक स्थल पर पेट्रोल बम फेंका, इससे लोग डरे सहमे हुए हैं। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बीपीटीपी थाने में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव फरीदपुर में चार साल से परिवार के साथ रह रहे हैं। बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। देर रात उन्हें बाहर शोर सुनाई दिया। बाहर देखा तो करीब 30-40 उपद्रवी उनके घर पर पथराव कर रहे थे। यह देखकर कुछ पड़ोसी घर से बाहर निकलकर आए और उपद्रवियों को खदेड़ा। इससे उनकी जान बच पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें