अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी के आशियाना ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स की खिड़कियों के शीशे शरारती तत्व तोड़ रहे हैं। वहीं, कई फ्लैट में पानी की टंकी को भी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में निगम को फ्लैट के रखरखाव में परेशानी आ रही है।
नगर निगम हाल में जर्जर ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स को ठीक कराया था। इसमें शीशे, फ्लैट के फर्श, पाइप समेत अन्य कार्य कराए गए है। निगम को खोरी विस्थापिताें को देने तक फ्लैट का रखरखाव करना है, लेकिन शरारती तत्व खिड़कियों के शीशे तोड़ दे रहे हैं। इससे निगम को एक कार्य को बार-बार कराना पड़ रहा है। इसके लिए निगम ने कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगवाया है। निगम ने पुलिस में शिकायत दी है। निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि कई जगहों पर खिड़की के शीशे टूटने की सूचना है। अधिकारी ने बताया कि ऐसे लोगों पर नजर भी रखी जा रही है।