मन की बात के 136वें एपिसोड का भी हुआ लाइव प्रसारण
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मंत्री राजेश नागर के निवास पर रविवार को आयोजित खुले दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। जिन शिकायतों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं था, उनके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मंत्री ने लोगों से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकसित हरियाणा के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की।
खुले दरबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 136वें एपिसोड का लाइव प्रसारण भी देखा गया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में देश की युवा शक्ति और अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने पॉलिथीन मुक्त भारत और पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान से जुड़ने का भी आह्वान किया।