फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दूध विक्रेता पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। पुलिस चौकी चांदपुर की टीम ने युवक पर डंडे, सरिया और हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ माचे, अमन उर्फ छोटू, सुमित उर्फ पोली निवासी इमामुद्दीनपुर तथा प्रिंस और सुमित उर्फ गुलीवर निवासी चांदपुर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रिंस को संदेह था कि प्रवीन उसकी मौसी की बेटी से बातचीत करता है। इसी शक के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रवीन पर हमला कर दिया। पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार गांव इमामुद्दीनपुर निवासी प्रवीन ने शिकायत दी थी कि वह दूध बेचने का काम करता है। 19 जून को वह एक महिला के घर गेहूं के बकाया पैसे लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान पांच युवक डंडे, सरिया और हथौड़ा लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले घर का दरवाजा बंद किया और फिर उससे मारपीट की। शिकायत के आधार पर थाना सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें