फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोरोना संक्रमितों में हल्के लक्षण, सतर्क रहे, घबराएं नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 7 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में कोरोना के बढ़ते मामले पूरी तरह से नियंत्रण में हैं और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ जयंत आहूजा ने बताया कि हाल के दिनों में कोरोना के जो कुछ मामले सामने आए हैं, वे संख्या में बेहद सीमित हैं और उनमें पाए गए लक्षण बहुत हल्के हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि इन संक्रमित मरीजों में केवल सामान्य सर्दी, हल्का बुखार, गले में खराश जैसे लक्षण ही पाए गए हैं। अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए कुछ ही दिनों में पूर्ण रूप से स्वस्थ हो रहे हैं। इन मामलों में किसी भी प्रकार की अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता नहीं पड़ी है, जो इस बात का प्रमाण है कि संक्रमण का स्वरूप वर्तमान में बेहद सामान्य और कमजोर है। जिला स्तरीय निगरानी समिति एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से इन मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग करवाई गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि यह वायरस किसी भी गंभीर या चिंताजनक वेरिएंट का हिस्सा नहीं है। संवाद

कोरोना के 7 और मरीज मिले

फरीदाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 7 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है जिसमें से अब तक 17 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को सेक्टर- 9 में 40 वर्षीय व 18 वर्षीय पुरुष, सेक्टर- 14 में 21 वर्षीय पुरुष व 49 वर्षीय महिला, सेक्टर- 10 में 27 वर्षीय महिला, सेक्टर- 21 में 66 वर्षीय महिला और तिलपत में 31 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 से अधिक उम्र के लोगों को हो रहा कोरोना

फरीदाबाद। अब तक के कोरोना संक्रमितों में मरीजों की उम्र 20 वर्ष से 85 के बीच में रही है। सबसे अधिक मामले 30 से 50 तक की उम्र के बीच सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के अब तक कुल मामले 38 हो चुके हैं। अभी तक जितनी भी सैंपल रिपोर्ट जांच के लिए पहुंची हैं, सभी की रिपोर्ट में कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें