फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ::: स्कूलों में बच्चों को अब परोसी जाएंगी जैविक सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। स्कूली छात्रों को मध्याह्न भोजन योजना में जैविक सब्जियां मिलेंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जैविक सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।
शिविर में जीवाणु नाशक एवं कीटाणु नाशक दवाइयों के प्रयोग से उत्पादित सब्जियों से बन रही गम्भीर बीमारियों के कारण स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) में बच्चों को जैविक सब्जियों परोसने की कार्य योजना पर विचार कर प्रशिक्षण दिया गया। मौलिक शिक्षा विभाग एवं संयुक्त राष्ट्र विश्व कार्यक्रम के संयुक्त प्रयासों से यह अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी स्कूलों में पोषण वाटिकाओं के माध्यम से सब्जियों का उत्पादन करके बच्चों को पका कर परोसा जाएगा। मुख्य प्रशिक्षक डॉक्टर जेके नांदल ने शिक्षकों को प्राकृतिक एवं जैविक विधि से विद्यालयों में पोषण वाटिका बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में यूनाइटेड नेशन वर्ड फ़ूड प्रोग्राम की ओर से हरियाणा राज्य प्रोजेक्ट लीड आदर्श त्रिपाठी ने मध्याह्न भोजन योजना की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्पीड सोसायटी से आबिद चौधरी ,जिला समन्वयक प्रवीण कुमार ,अनीस ,आरिफ एवं महिपाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें