फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वालाें को मिलेगी राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए 15 अगस्त की सुबह फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने विशेष व्यवस्था की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य दिनों की तुलना में पहले शुरू होंगी। सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह चार बजे मेट्रो उपलब्ध रहेगी। इससे फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सुबह जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी।

डीएमआरसी के अनुसार, 15 अगस्त को सभी स्टेशनों से सुबह चार बजे मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। नियमित राजस्व सेवाएं शुरू होने तक मेट्रो 30 मिनट के अंतराल पर संचालित होगी। इसके बाद सभी कॉरिडोर पर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सामान्य मेट्रो सेवा जारी रहेगी। इसका सीधा लाभ फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली में सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध भी लागू किए जा सकते हैं। ऐसे में फरीदाबाद के यात्रियों के लिए निजी वाहनों के बजाय मेट्रो से सफर करना सुविधाजनक विकल्प रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल तक पहुंचने के लिए लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन निकटतम स्टेशन रहेंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे भीड़ और सुरक्षा जांच को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त समय लेकर यात्रा करें। सुबह जल्दी मेट्रो सेवा शुरू होने से फरीदाबाद और दिल्ली-एनसीआर के अन्य हिस्सों से आने वाले लोगों को समारोह स्थल तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें