फोटो- जल संरक्षण रैली निकालते आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीण महिलाएं।
पुन्हाना। भीषण गर्मी के बीच जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को खंड पुन्हाना की ग्राम पंचायत गुलालता स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन ने ग्राम पंचायत के सहयोग से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संयोजक संदीप शर्मा और हरिओम जांगड़ा ने की। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को जल संरक्षण और पेयजल की गुणवत्ता के महत्व के बारे जानकारी दी। इस मौके पर खंड संयोजक संदीप शर्मा, कार्यकर्ता पिंकी, नुसरत और आशमा पुष्पा, बसीरी, संतोष, निशा आदि मौजूद रहे।